
Entertainment
काजल अग्रवाल ने फोटो शेयर की, कैप्शन में लिखा – तूफान से पहले की शांति

Leave a Reply
Entertainment

काजल अग्रवाल और गौतम किचलू आज शादी के बंधन में बंध रहे हैं। काजल ने दुल्हन बनने से पहले एक फोटो शेयर किया है। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में काजल दुल्हन बनते हुए नजर आ रही हैं। हाथों में चूड़ा पहने और मांग टीका पहने काजल एकदम शांत बैठी हैं। काजल के पीछे उनका लहंगा दिखाई दे रहा है। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- तूफान से पहले की शांति।
वेन्यू जाने से पहले मीडिया के सामने आईं थीं काजल
इसके पहले खूबसूरत दुल्हन काजल अग्रवाल मीडिया के सामने आईं। काजल के साथ उनकी मां विनय भी थीं। काजल ने पिंक सूट पहना था, साथ ही उनके हाथों में ट्रेडीशनल चूड़ा पहना हुआ था, जो रुमाल से कवर था।
हल्दी मेहंदी की फोटो हुईं वायरल
शादी से एक दिन पहले काजल की मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की फोटोज इंटरनेट पर छाई रहीं। काजल ने मीडिया को मां के साथ कई पोज दिए और मिल रही बधाइयों का शुक्रिया भी अदा किया। अब हर किसी को काजल के दुल्हन बनने के बाद के लुक का इंतजार है।
काजल पहली ऐसी सेलेब्रिटी हैं जिनकी शादी कोविड 19 के कारण हुए लॉकडाउन के बाद मुंबई में हो रही है। शादी के बाद काजल हैदराबाद में भी एक पार्टी होस्ट करेंगी। हाल ही में काजल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे शादी के बाद भी फिल्में करती रहेंगी।
हास्य कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में गुजरात के स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर...
भोपाल, वेब सीरीज अपने अलहदा वेब कंटेंट और अभूतपूर्व स्क्रिप्ट के चलते युवाओं में बड़ी तेजी से...
कंगना रनोट के खिलाफ मानहानि का एक और केस दर्ज हुआ है। इस बार गीतकार जावेद अख्तर...
एक्ट्रेस अमृता राव और उनके पति RJ अनमोल के घर खुशियां आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों...
RSS