
Health
UNLOCK 5.0: आज जारी होने वाली गाइडलाइंस में ट्रेन, सिनेमा हॉल, स्कूल खुलने पर निर्णय हो सकता है

Leave a Reply
Health

अक्टूबर में ही नवरात्रि के साथ त्योहारों की शुरुआत होनी है, इस वजह से उम्मीदें हैं कि केंद्र अनलॉक 5.0 में अधिक गतिविधियां को देगी अनुमति।
नई दिल्ली। कोरोना के कारण मार्च अंत में लगाए गए लॉकडाउन अब लगभग ख़त्म हो रहा है। 30 सितंबर को अनलॉक 4.0 समाप्त हो जाएगा। इसके पहले अनलॉक 5.0 की गाइड लाइन जारी होना है। संभावना है कि आज गृह मंत्रालय अनलॉक 5.0 के लिए गाइडलाइंस जारी करेगा। एक अक्टूबर से शुरू होने वाले अनलॉक 5.0 में केंद्र सरकर आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने की छूट दे सकती है। इसमें सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क, सार्वजनिक समारोहों के आयोजन, स्कूल-कॉलेजों और ट्रेनों को भी पूरी तरह शुरू करने पर निर्णय होने की संभावना है।
ग़ौरतलब है कि एक सितंबर को शुरू हुए अनलॉक 4 में केंद्र सरकार ने पहली बार मेट्रो सेवाओं को फिर से शुरू करने कक्षा 9-12 के लिए स्कूलों का आंशिक रूप से स्कूल खोलने जैसी छूट दी थी। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सार्वजनिक स्थानों जैसे मॉल, सैलून, रेस्तरां और जिमों को प्रतिबंधों के साथ खोलने की अनुमति दी थी।
पिछले दिनों सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक मेंपीएम नरेंद्र मोदी ने माइक्रो कंटेंटमेंट जोन बनाने का सुझाव दिया था। अक्टूबर में ही नवरात्रि के साथ त्योहारों की शुरुआत होनी है। इस वजह से उम्मीदें हैं कि केंद्र अनलॉक के लिए और गतिविधियां खोल देगा। आज जारी होने वाली गाइडलाइंस में ट्रेन, सिनेमा हॉल, स्कूल खुलने पर निर्णय हो सकता है।
सुरक्षित प्रसव के लिए सरकारें करोड़ों रुपए योजनाओं में पानी की तरह बहा रही हैं। इसके बावजूद...
स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य की सभी आई.सी.एम.आर. और एन.ए.बी.एल. द्वारा कोविड-19 की जाँच के लिये अनुमोदित प्रयोगशालाओं...
ट्रंप अमेरिका में लॉकडाउन लगाने और लाखों लोगों की मौत पर अपनी नीतियों का बचाव करते हुए...
कोरोना पीड़ितों का इलाज निःशुल्क करने की मांग, सीएम आवास की ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कूच। पुलिस ने...
RSS